HomeTrendingयुवक का शव मिला, मुंह से झाग निकल रहा था

युवक का शव मिला, मुंह से झाग निकल रहा था

-

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहर खाकर आत्महत्या का संदेह


मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मृतक की पहचान बुदाना गांव निवासी 29 वर्षीय कपिल कश्यप के रूप में हुई है। कपिल शादीशुदा थे और मजदूरी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि कपिल शुक्रवार दोपहर किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। रात करीब 12 बजे एक राहगीर ने फोन कर बताया कि कपिल कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर बदहवास हालत में पड़े हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहे हैं।

परिजनों के मौके पर पहुंचने पर राहगीर ने बताया कि कपिल के साथ एक महिला भी थी, जो कुछ देर रुकने के बाद वहां से भाग गई। महिला ने ही राहगीर को कपिल के परिजनों का नंबर दिया था। परिजन कपिल को मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी तक घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts