HomeAccident Newsपुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

-

पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, दवा फैक्ट्री में डाली थी डकैती


संभल। पुलिस की ढाई महीने पहले एक निमार्णाधीन दवा फैक्ट्री में डकैती डालने वाले दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए असमोली सीएचसी भेजा है।

यह मुठभेड़ गुरुवार रात करीब 10:35 बजे हुई। पुलिस रात 9:30 बजे से चेकिंग कर रही थी। यह घटना संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 48 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर गांव से सेवापुर पदार्थपुर जाने वाले रास्ते पर हुई।

थाना असमोली प्रभारी सुधीर पंवार और चौकी प्रभारी मढ़न अनुज चौहान अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वे सरकारी ट्यूबवेल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के सीधे पैर में गोली लगी। उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान बरेली के थाना फैजगंज पश्चिम के रहने वाले तंजीम उर्फ तनवीर उर्फ सैम्पू उर्फ सनी पंडित पुत्र अब्दुल रहमान के तौर पर हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका फरार साथी बरेली जिले के सिरौली नगर पंचायत कस्बे का रहने वाला नदीम पुत्र रियासत है।

मुठभेड़ की सूचना पर ऐचौड़ा कंबौह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में हत्या और डकैती के दो मामले दर्ज हैं। वह असमोली थाने में 31 जुलाई को एक निमार्णाधीन दवा फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर हुई डकैती के मामले में भी आरोपी था।

पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उसे कोई कामयाबी नहीं मिली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts