HomeCRIME NEWSपहले कमा के दो फिर तेरी शादी करूंगा

पहले कमा के दो फिर तेरी शादी करूंगा

-

बेटी की शादी तय करने पर भड़का पिता


मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत जागृति विहार में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और बेटी की शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मेडिकल थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जागृति विहार सेक्टर-3 (मकान संख्या 246/3) निवासी आरती शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे उनके पति आनंद शर्मा अचानक घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसते ही उन्होंने आरती शर्मा और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला बोल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पति आनंद शर्मा ने बेटी की शादी कराने को लेकर एतराज जताते हुए साफ तौर पर धमकी दी कि यदि बेटी की शादी की गई, तो वह दोनों को जान से मार देगा। आरती शर्मा के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिससे परिवार लगातार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

घटना के बाद सहमी पीड़िता ने मेडिकल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts