HomeCRIME NEWSनकाबपोश ने डिप्टी कमिश्नर की बेटी को धमकाया

नकाबपोश ने डिप्टी कमिश्नर की बेटी को धमकाया

-

पिस्टल दिखाकर घर में घुसना चाहता था, शोर मचाने पर भागा, पुलिस जांच में जुटी


सहारनपुर। पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। 22 साल का युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा। उसने बरामदे में मौजूद डिप्टी कमिश्नर की बेटी को पिस्टल दिखाकर घर के अंदर चलने के लिए कहा। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर आईं तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया। दोनों के शोर मचाने पर डिप्टी कमिश्नर कमरे से बाहर आए तो आरोपी जीने से उतरकर भाग गया। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने सदर बाजार थाने में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार शाक्य ने बताया कि वह पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी के ङ-147 में ऊपरी मंजिल पर किराये के मकान में रहते हैं। 16 सितंबर की शाम करीब 7:55 बजे एक युवक घर पहुंचा और बेटी को हथियार दिखाकर अंदर चलने के लिए धमकाने लगा। बेटी ने शोर मचाया तो उसकी मां भी बाहर आ गईं। युवक उन्हें भी हथियार दिखाकर धमकाया। तभी दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आए। उन्हें देखते ही युवक सीढ़ियों से नीचे उतरकर भाग गया।

उसके बाद उन्होंने सदर बाजार थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के जरिए आरोपी के आने-जाने और उसकी पहचान की जानकारी जुटा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts