HomeTrendingचबुतरे से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

चबुतरे से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

-

कार सवार तीन साथी गंभीर रूप से घायल, जफरगढ़ से जहांगीरपुर जा रहे थे


बुलंदशहर। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे कार समाधि के चबुतरे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि, तीन साथी घायल हो गए। सभी युवक जफरगढ़ से जहांगीरपुर जा रहे थे।


घटना के बाद मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भीषण था की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गोठना गांव के रहनेवाले अमित पुत्र गोपाल, सौरभ पुत्र विपिन, अभिषेक पुत्र चंद्रवीर और शिवम पुत्र जयवीर सिंह दोस्त हैं। सभी खेतीबाड़ी करते हैं। गुरूवार सुबह करीब 4 बजे किसी काम से जफरगढ़ से जहांगीरपुर की ओर जा रहे थे। कार अमित चला रहा था। उसके बगल में फ्रंट सीट पर सौरभ बैठा था। अभिषेक और शिवम पीछे की सीट पर बैठे थे।

इसी दौरान नींद की झपकी आने से कार बेकाबू हो गई। करीब 100 मीटर चलने पर कार एक चबुतरे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइविंग सीट के बगल बैठे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। अमित, शिवम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और जहांगीरपुर चौकी प्रभारी शिवप्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर किनारे कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts