Homepolitics newsसैन्य अभ्यास के दौरान फट गया बांग्लादेश का चाइना टैंक, 2 सैनिकों...

सैन्य अभ्यास के दौरान फट गया बांग्लादेश का चाइना टैंक, 2 सैनिकों की मौत

-

चीन में बने टैंकों का इस्तेमाल करना बांग्लादेश को काफी भारी पड़ गया है। बांग्लादेश की सेना जिस चीनी टैंक का इस्तेमाल कर रही थी वह अभ्यास के दौरान अचानक से फट गया। चीनी टैंक फटने से दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान टैंक के अंदर फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। तभी अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से चीन में बने सैन्य हथियारों की क्वालिटी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा बुधवार को बांग्लादेश के चट्टोग्राम के हथाजारी में फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हुआ। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ उसकी पहचान चीन में बने ‘टाइप 59’ टैंक के तौर पर की गई है। सैन्य अभ्यास के दौरान बांग्लादेशी सेना का चीनी टैंक गोला दागते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। बैरल के अंदर ही गोला फटने से हुए भीषण धमाके में दो बांग्लादेशी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है

बांग्लादेश के चट्टोग्राम में हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद से ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दिखा है कि जवानों ने जैसे ही निशाना साधकर चीनी मूल के टैंक का ट्रिगर दबाया, पूरा बख्तरबंद लोहा एक खौफनाक आग के गोले में बदल गय। ये किसी दुश्मन का वार नहीं था। कोई मिसाइल हमला नहीं था। लो-क्वालिटी बैरल और घटिया सेफ्टी स्टैंडर्ड के चलते गोला बाहर निकलने के बजाय टैंक के अंदर ही ब्लास्ट हो गया। इस जोरदार धमाके ने दो जांबाज सैनिकों को संभलने तक का मौका नहीं दिया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts