HomeTrendingरात भर खेत में पड़ा रहा सब्जी विक्रेता का शव

रात भर खेत में पड़ा रहा सब्जी विक्रेता का शव

-

टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा


देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद वह सड़क किनारे धान के खेत में गिर गए, जिससे रात भर किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह सात बजे खेत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुसुम्हा गांव के रहने वाले चौथी कुशवाहा (59) सोमवार रात सब्जी बेचने पकड़ी बाजार गए थे। सब्जी बेचने के बाद वह देर रात घर लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले कुसुम्हा की तरफ एक मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे धान के खेत में गिर गए।

खेत में गिरने की वजह से किसी को उनके बारे में पता नहीं चल सका। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह कुछ लोग टहलने निकले तो उनकी नजर खेत में पड़े चौथी कुशवाहा पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। पत्नी इंद्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे धर्मेंद्र (36) और धर्मवीर (30) हैं, और एक बेटी रंजू (25) है। परिजनों के अनुसार, चौथी कुशवाहा सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts