पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर हुए गिरफ्तार,पुलिस ने पैर में मारी गोली
-
शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 19 अगस्त की सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेहउल्ला रोड पर गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

