HomeTrendingगहरे नाले के दलदल में गिरकर फंसा व्यक्ति

गहरे नाले के दलदल में गिरकर फंसा व्यक्ति

-

फायर विभाग ने घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा


गाजियाबाद। शास्त्री नगर में फायर विभाग ने एक व्यक्ति को गहरे नाले के दलदल से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फायर अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को शास्त्री नगर के आई ब्लॉक से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति गहरे और गंदे नाले के दलदल में फंसा हुआ था।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली, एफक्यूआरवी फायर स्टेशन कोतवाली और कविनगर से एक फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति का आकलन किया और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों तथा रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग कर नाले में फंसे व्यक्ति तक पहुंच बनाई।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने व्यक्ति को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गौरव और उम्र लगभग 47 वर्ष बताई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग के इस त्वरित और सफल रेस्क्यू अभियान की सराहना की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts