HomeTrendingगंगा नदी उफान पर, लगातार बहते पानी में स्टेट हाईवे डूबा

गंगा नदी उफान पर, लगातार बहते पानी में स्टेट हाईवे डूबा

-

 छह से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी बना सहारा


बिजनौर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर है। बढ़ते जलस्तर के कारण बिजनौर-बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर पानी भर गया है। हाईवे पर कई स्थानों से गंगा का पानी बहने लगा है, जिससे खादर क्षेत्र के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पानी में डूब गया है। कई हिस्सों में सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खादर इलाके के मीरापुर सीकरी, सलेमपुर, रायपुर खादर समेत करीब आधा दर्जन गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। गांवों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों पर कई फीट पानी भर जाने से ये गांव टापू जैसे दिखाई देने लगे हैं।

बाढ़ जैसे हालात के बीच ग्रामीणों का सामान्य आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी का सहारा लेने को मजबूर हैं।

चांदपुर के खादर क्षेत्र में तीन दिन पहले पानी उतरने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शुक्रवार को गंगा का जलस्तर फिर बढ़ गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और बाढ़ की आशंका गहरा गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts