HomeTrendingचलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक कूदा

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक कूदा

-

टायर में धुंआ उठने के बाद लगी, फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया काबू


वाराणसी। लंका थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे पर बीती रात चलती ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी फैल गयी। समय रहते चालक ने ट्रक से उतरकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के टायर से अचानक धुंआ उठने लगा था जिसके बाद आग लग गयी और उसने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल सूचना पर तुरंत सड़क बंद करते हुए भेलूपुर फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी पहुंची और विकराल हो चुकी आग पर 45 मिनट में काबू पाया। ट्रक खाली था लेकिन उसके जलने से ट्रक मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 12 बजे के बाद अचानक से सड़क से गुजर रहे ट्रक से धुंआ उठने लगा और फिर लपटें निकलने लगीं। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक से किसी तरह जान बचाकर कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी। मौके पर 20 मिनट में फायर सर्विस की एक गाड़ी पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू किया तो ट्रक के पार्ट टूटने लगे। क्योंकि आग ने लकड़ी के बने ट्रक के ढाले को अपनी चपेट में ले लिया था और उसके टायर भी जल रहे थे। फायर सर्विस की एक गाड़ी ने 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ट्रक का 75 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

ड्राइवर के अनुसार ट्रक खाली था लेकिन आग कैसे लगी यह नहीं पता चल सका है। ट्रक मालिक को फोन कर ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल फायर सर्विस और पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts