HomeTrendingकार के अंदर जलकर युवक की मौत

कार के अंदर जलकर युवक की मौत

-

अचानक लगी आग, दमकल पहुंची तब तक केवल कंकाल बचा


लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चलती जेन कार में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। यह घटना सरैया मोड़ के पास हुई। युवक कार से बाहर नहीं निकल सका। मौके पर कार के अंदर केवल कंकाल बचा था।

घटना की सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार युवक की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह से जल रही थी। आग बुझाने के बाद कार का दरवाजा खोलकर देखा गया तो भीतर ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला।

सीट पर सिर्फ कंकाल पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया। इसमें मालूम हुआ कि कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने परिजनों के पास फोन कर अलमाश के बारे में जानकारी ली। इससे पता चला कि अलमाश (32) ही कार के अंदर था।

एसीपी ने बताया कि कार मालिक के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। कार में आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
उधर, आशियाना थाना क्षेत्र में सालेह नगर चौराहे पर गुरुवार रात करीब 11:57 बजे एक लावारिस स्विफ्ट डिजायर कार में एक व्यक्ति का शव मिला। कार को करीब 3 दिन सड़क किनारे खड़ी बताया जा रहा है। कार से जब तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिसके बाद अंदर शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार शव की पहचान रायबरेली के निरालानगर निवासी उदय भान सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र सिंह के रूप में हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts