HomeTrendingओवर हाइट' के शक में रोका डीजे, पुलिस से नोकझोंक

ओवर हाइट’ के शक में रोका डीजे, पुलिस से नोकझोंक

-

शिवभक्तों ने हाथ जोड़े, पैर पकड़ने की कोशिश


मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रामपुर तिराहा पर हंगामा हो गया। पुलिस ने डीजे कांवड़ को ओवर हाइट होने के संदेह में शहर में प्रवेश से रोक दिया। बिना नाप के डीजे रोके जाने पर शिवभक्तों और पुलिस में नोकझोंक हुई।

प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार शहर में केवल 12 फीट ऊंचाई और 10 फीट चौड़ाई तक के डीजे को ही प्रवेश की अनुमति है। इसी मानक के तहत पुलिस सभी डीजे की जांच कर रही है। शिवभक्तों का आरोप था कि उनके डीजे को पहले केवल शक के आधार पर रोक दिया गया, जबकि उसकी नाप नहीं ली गई थी।

वायरल वीडियो में श्रद्धालु पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर डीजे को आगे जाने देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ श्रद्धालु पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ने की कोशिश भी करते नजर आए। दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने भी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से सहयोग करने और शासन के निदेर्शों का पालन करने की अपील की। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
शिवभक्तों ने दावा किया कि उनका डीजे पहले से ही शासन की गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कराया गया है और उसकी ऊंचाई 12 फीट तथा चौड़ाई 10 फीट ही है। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने निर्धारित 12़10 फीट का मापदंड वाला विशेष डंडा मौके पर मंगवाया और डीजे की नाप की।

जांच में डीजे निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। नापल सही मिलने के बाद पुलिस ने डीजे को शहर में प्रवेश की अनुमति दे दी, जिसके बाद कांवड़ यात्रा आगे बढ़ सकी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts