Homeउत्तर प्रदेशMeerutदिल्ली-देहरादून हाईवे से रियल स्टेट में उछाल

दिल्ली-देहरादून हाईवे से रियल स्टेट में उछाल

-

कई रियल एस्टेट कारोबारी नए प्रोजेक्ट को मुजफ्फरनगर-मेरठ में लांचिंग की तैयारी में


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और रैपिड रेल के बाद मेरठ सहित आसपास के जिलों में प्रापर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये क्षेत्र रियल स्टेट कॉरिडोर में तेजी से उभर रहे हैं। यही वजह है कि यहां प्रापर्टी की मांग अच्छी कनेक्टिविटी के कारण बढ़ रही है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पूरा कॉरिडोर आज ठउफ के सबसे तेजी से उभरते रियल एस्टेट हब के रूप में देखा जा रहा है। नमो भारत, गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के साथ इस क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

बुधवार को वेस्ट यूपी के रियल स्टेट डवलपर्स ने आॅनलाइन मीटिंग के जरिए मुजफ्फरनगर से लेकर मेरठ में हो रहे विकास पर संवाद किया। एनारॉक की ताजा रिसर्च के अनुसार, एनसीआर में नेशनल डेवलपर्स की नई रेजिडेंशियल सप्लाई 2022 के 3 प्रतिशत से बढ़कर 2025 के अंत तक 13 प्रतिशत से अधिक हो गई है। यहां बड़े राष्ट्रीय डेवलपर ब्रैंड तेजी से विस्तार कर रहे हैं। वहीं, लोगों का रुझान अब मेरठ मुजफ्फरनगर की तरफ हो रहा है।

इसको देखते हुए मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर विकसित की जा रही एमडीए और रियर एप्रूव्ड न्यूमैक्स टाउनशिप के फेज 1 की सफलता के बाद अब कंपनी ने फेज 2 की घोषणा कर दी है। लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts