HomeTrendingदो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

-

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर


रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर रेडिको खेतान फैक्ट्री के सामने बुधवार रात करीब 10 बजे दो टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों टेंपो चालकों समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने और उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

घायलों में मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खबड़िया निवासी विशाल, एक टेंपो चालक तथा अन्य यात्री शामिल हैं। एक अन्य टेंपो चालक की पहचान शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरोआ निवासी अनिल के रूप में हुई है। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद घायल महिला यात्री वालेश (30) ने आरोप लगाया कि एक टेंपो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसकी लापरवाही से दुर्घटना हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस दावे की जांच की जा रही है और मेडिकल जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts