HomeTrendingफायर अलार्म बजते ही मैट्रो स्टेशन अफरातफरी

फायर अलार्म बजते ही मैट्रो स्टेशन अफरातफरी

-

मोदीनगर रैपिड स्टेशन पर 20 मिनट तक चेकिंग, सूचना गलत निकली


गाजियाबाद। मोदीनगर नॉर्थ रैपिड स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे फायर अलार्म बजा। सुरक्षा कर्मियों ने एहतियात के तौर पर पूरा स्टेशन खाली करा दिया। करीब 20 मिनट तक जांच के बाद आग लगने की सूचना गलत निकली, जिसके बाद स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन और यात्रियों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।

अचानक स्टेशन पर अलार्म बजा और उद्घोषणा हुई कि स्टेशन पर आग लग गई है, इसलिए सभी यात्री तुरंत स्टेशन खाली कर दें। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोई सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा तो कोई बाहर की ओर दौड़ पड़ा।

अलार्म बजते ही सुरक्षा कर्मी सक्रिय हो गए। उन्होंने यात्रियों को प्लेटफॉर्म की ओर जाने से रोक दिया और पूरे स्टेशन को खाली करा दिया। इस दौरान यात्रियों को करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

स्टेशन पर सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। करीब 20 मिनट की जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि कहीं भी आग नहीं लगी थी। इसके बाद यात्रियों को दोबारा स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी गई और रैपिड रेल का संचालन सामान्य कर दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts