HomeTrendingसड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

-

कठेरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस पहचान में जुटी


संभल। बहजोई कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 10:45 बजे कठेरिया पेट्रोल पंप के पास हुई।

108 एंबुलेंस चालक के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक आर्टिका कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर बहजोई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बहजोई कोतवाली प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, फरार कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts