HomeTrendingबीच सड़क दो युवकों की हत्या, 15 मिनट तक हुई फायरिंग

बीच सड़क दो युवकों की हत्या, 15 मिनट तक हुई फायरिंग

-

 दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात


बुलंदशहर। दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी।

वारदात में सोनू (26) और अजब सिंह (42) को सीने में गोली लगी। उनकी मौत हो गई। फायरिंग में उनके साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर की है।

गांव निजामपुर निवासी सोनू पुत्र सुनील और अजब सिंह ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात सोनू अपने साथियों प्रशांत और सत्तू के साथ स्विफ्ट कार से गांव वापस आ रहा था। उसी वक्त अजब अपने साथियों उत्तम और रतन के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था।

दो किमी. पहले दोनों का आमना सामना हो गया। सोनू और अजब के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतना बढ़ गई कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। 15 मिनट में 20-22 राउंड फायरिंग हुई। सोनू (26) और अजब (42) के सीने में गोली लगी। जबकि, एक-एक गोली रतन और अरविंद के पैर में लगी।

एक को कार से कुचला, दूसरे की अस्पताल में मौत
सोनू और अजब सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। उत्तम और रतन ने अजब को उठाया और स्कॉर्पियो से अस्पताल ले जाने लगे। सड़क पर पड़े सोनू पर कार चढ़ा दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, अजब को ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत करार दे दिया।

एडीजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे
बवाल की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण पुलिस अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कराई जा रही है
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर बवाल हुआ है। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों गुटों के दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों से पूछताछ की जा रही है। दोनों गुटों के कुछ अज्ञात लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts