Homeउत्तर प्रदेशMeerutहुकुमरानो पर पैनी नजर रखे नारियां: धर्मपाल सिंह

हुकुमरानो पर पैनी नजर रखे नारियां: धर्मपाल सिंह

-

  • मवाना के उत्सव मंडप में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन आयोजित, अतिथियों का किया स्वागत।
  • सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के केदारनाथ जाने पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कसा तंज,
  • बोले- मन में राम बगल में ईंटे, मिल जाएं राम तो पेले ईंटे, ऐसे नाटक से नहीं होगा लाभ।

 


शारदा न्यूज़, मवाना। नगर के उत्सव मंडप में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह एवं जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, लोकसभा प्रभारी अरूण वशिष्ठ आदि का महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सेठी आदि नारियों ने पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

इस मौके पर कैबिनेट और प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के केदारनाथ दर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि नाटक करने से कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मन में राम बगल में ईंट, मिल जाएं राम तो पेले ईंट ये नहीं चलेगा।

उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा कि पांच हजार साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कलमों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। आप सब भी श्रीराम मंदिर के दर्शन करने आए।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण पर पाखंड और नाटक किया है। सपा-बसपा के राज में महिलाएं कांपती थी लेकिन बीजेपी में नारियों का वंदन किया जाता है।‌ कैबिनेट और प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो लोग गाय पालने की स्थिति में हैं वो देसी गाय पालें और अपने घरों में तुलसी का एक पौधा जरूर लगाएं। इस दौरान दीपावली पर गाय के गोबर के पांच दीपक जलाएं क्योंकि देसी गाय के दूध में अमृत है और मूत्र में गंगा मैया बस्ती है।

 

 

हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मवाना में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा बसपा सरकार में महिला असुरक्षित महसूस करती थी लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान के साथ सुरक्षित है।

इस मौके पर महिलाओं से पीएम मोदी को 2024 में फिर से पीएम बनाने के लिया आशीर्वाद भी लिया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि हुक्मरानों पर पैनी नजर रखें। सपा काल में पुलिस अपराधियों को कुर्सी पर बैठाने का काम करती थी लेकिन भाजपा सरकार में वहीं पुलिस एनकाउंटर कर रही है।

 

 

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जयश्री राम के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन भी किया।इस मौके पर हस्तिनापुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक, अंकुर मुखिया, संजय शर्मा, अमल खटीक, गोविंद गुप्ता, ओमपाल सिंह, कपिल प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts