HomeTrendingदिल का दौरा पड़ने से सब इंस्पेक्टर का निधन

दिल का दौरा पड़ने से सब इंस्पेक्टर का निधन

-

धौलाना थाने में 10 महीने से तैनात थे, एसपी ने जताया शोक


हापुड़। धौलाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा का देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले 10 माह से यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस आकस्मिक घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे उपनिरीक्षक शर्मा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। थाने में मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। हालांकि, क्षेत्र में आसपास कोई बड़ा या सुविधा संपन्न अस्पताल न होने के कारण उन्हें समय पर आपातकालीन चिकित्सा नहीं मिल पाई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मुकेश कुमार शर्मा पिछले 10 माह से धौलाना थाने में कार्यरत थे। अपने मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वे सहकर्मियों और स्थानीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में शोक छा गया। एसपी केजी सिंह सहित उच्च अधिकारियों ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts