HomeTrendingअधिकांश जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

-

 उत्तर प्रदेश में फिर से मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, कई जगह हो सकता वज्रपात


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से 7 जुलाई से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी, जबकि 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार को मिजार्पुर और हमीरपुर में 120 मिमी, लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, चुर्क, बांदा और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

बारिश के प्रभाव से अगले पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts