HomeTrendingगोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल -

गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल –

-

पैर में गोली लगी, तमंचा, कारतूस और गोकशी उपकरण बरामद


रामपुर। थाना सैफनी क्षेत्र में गोकशी के एक मामले में वांछित आरोपी फरीस को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे हुई। बीते 1 जुलाई 2026 को थाना सैफनी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गौवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान फरीस पुत्र रईस निवासी मैनाठेर, मुरादाबाद, तथा शब्बू और सलीम निवासी बड़ागांव, सैफनी के नाम सामने आए थे। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। बड़ागांव से मियागंज चौराहे की ओर जा रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवार कच्चे रास्ते से भागने लगा और फिसलकर गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फरीस के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों शब्बू और सलीम के साथ मिलकर बड़ागांव के जंगल में एक आवारा गौवंशीय पशु का वध किया था। उसने यह भी बताया कि मांस ले जाते समय जल्दबाजी में मोटरसाइकिल पर रखे पशु अवशेष रास्ते में गिर गए थे, जिन्हें वे आगे नदी में फेंकने की योजना बना रहे थे।

बरामदगी में एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक छुरी, लकड़ी का गुटका और दो रस्सियां शामिल हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों शब्बू और सलीम की तलाश जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts