HomeTrendingएअर कंडीशनर में ब्लास्ट होने से लगी आग -

एअर कंडीशनर में ब्लास्ट होने से लगी आग –

-

लाखों का सामान जला, लोगों ने भागकर बचाई जान, दमकल विभाग ने पाया काबू


नोएडा। सोमवार सुबह 10 बजे एक घर में एसी ब्लास्ट होने से आग लग गई। देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घर के दो कमरे पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए। लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ननुआ का राजपुर गांव में हुई।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले विजय शर्मा ने कुछ महीने पहले ही गांव में प्लॉट खरीदकर मकान बनवाया था। अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। सोमवार सुबह अचानक कमरे में लगे एसी में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट के बाद कमरे की बिजली वायरिंग में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड और दनकौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दो कमरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अत्यधिक गर्मी के कारण एसी में ब्लास्ट हुआ, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर आग फैल गई। दनकौर पुलिस ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को घटना से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts