Homeउत्तर प्रदेशMeerutअमिताभ मुखर्जी अध्यक्ष व अभय बने सचिव

अमिताभ मुखर्जी अध्यक्ष व अभय बने सचिव

-

बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसायटी का चुनाव संपन्न


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बंगाली दुगार्बाड़ी सोसायटी, मेरठ की वार्षिक साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन 2026 सोसायटी परिसर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वार्षिक साधारण सभा से हुआ, जिसमें विगत वर्ष की गतिविधियों, आय-व्यय का विवरण तथा सोसायटी की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे तथा सोसायटी के विकास के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। सभा सम्पन्न होने के पश्चात निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार प्रारम्भ हुआ।

निर्वाचन अधिकारी पल्लवी शर्मा के निर्देशन में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सोसायटी के निर्वाचन नियमों के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न कराई गई।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर श्री अमिताभ मुखर्जी, सचिव पद पर श्री अभय मुखर्जी, पूजा सचिव पद पर श्री सुब्रतो विश्वास तथा संयुक्त सचिव के दोनों पदों पर श्री प्रियंक चटर्जी एवं श्री सत्यजीत मुखर्जी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए 12 सदस्यों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के उपरांत मतगणना की गई तथा अभिनव दत्ता,अजय मुखर्जी,प्रदीप मुखर्जी,अल्पना चक्रवर्ती,डॉ. सुब्रतो सेन,संतोषश्री विश्वास,नोबेंदु राय चौधरी,चयानिका दास,जूही दत्ता और संजय बनर्जी घोषित किये गए।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमिताभ मुखर्जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाली दुगार्बाड़ी सोसायटी सभी सदस्यों का अपना परिवार है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर पारदर्शिता, सहयोग और सेवा की भावना से कार्य करेगी। उनका प्रयास रहेगा कि सोसायटी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जाए तथा प्रत्येक सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

सचिव अभय मुखर्जी ने सभी सदस्यों द्वारा व्यक्त विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts