HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-

हरियाणा जा रहा था मजदूर, सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहा था


पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। माला मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक अपने साथियों के साथ मजदूरी के लिए हरियाणा जा रहा था।

मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी अंतर्गत ग्राम छेदीपुर निवासी अमन (22 वर्ष) पुत्र जसपाल के रूप में हुई है। अमन अपने अन्य साथियों के साथ धान की रोपाई के काम के लिए हरियाणा जा रहा था।

मंगलवार रात करीब 09:30 बजे, गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर स्थित माला मोड़ के पास उन्होंने अपनी गाड़ी कुछ सामान खरीदने के लिए रुकवाई थी। अमन जैसे ही कुछ जरूरी सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगा, तभी पूरनपुर की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन हाईवे पर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गजरौला थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की।

थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts