HomeTrendingबेकाबू टैंकर से कुचलकर जीजा की मौत, साली घायल

बेकाबू टैंकर से कुचलकर जीजा की मौत, साली घायल

-

शादी करने के लिए चार दिन पहले घर से भागे थे, युवती के घर आज आनी थी बारात

बाराबंकी। शादी के लिए साली के साथ भागे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। साली गंभीर रूप से घायल है। हादसा रामनगर में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। सामने से या रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक के फिसलते हुए 50 मीटर दूर जा गिरी। बाइक के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि दोनों घर से भागकर बड़े भाई के घर गए थे। हादसे में साली गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मौके पर मौजूद राहगीरों ने स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जिला मुख्यालय से लगभग 31 किमी दूर संजय सेतु का बताया जा रहा है।

मामला बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र का है। शटरिंग का काम करने वाले अनिकेत(20) का उनकी चचेरी साली संतोषी वर्मा (20) से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। हालांकि, परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। परिजनों से मिली सूचना के अनुसार आज संतोषी की शादी भी तय थी।

घर में तैयारियों के बीच दोनों ने भागकर शादी का प्लान बनाया। दोनों 4 दिन पहले शनिवार को घर छोड़कर भाग गए थे। बड़े भाई मस्तराम ने बताया कि इसके लिए बहराइच के पखपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। अनिकेत युवती को भगाकर रामनगर के बडनपुर गांव में अपने बड़े भाई मस्तराम के घर पहुंचा था।

दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। जिसके बाद परिजनों ने समझाने का प्रयास किया। भाई की बात मानकर दोनों वापस घर लौटने के लिए राजी हो गए। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर बहराइच के लिए निकले, रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें अनिकेत की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक लखनऊ-बहराइच हाईवे पर दुगार्पुर के आगे संजय सेतु के पास पहुंची थी। बहराइच की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक घिसटती हुई करीब 50 मीटर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी साली संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 112 की टीम और एंबुलेंस कर्मियों ने घायल लड़की को तुरंत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संतोषी की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts