HomeTrendingटैंकर की टक्कर से युवक की मौत

टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

-

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल


बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा दुगार्पुर के आगे संजय सेतु के निकट एक तीव्र मोड़ पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहराइच की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अनिकेत (20), पुत्र रामसुमेर, निवासी छेदी पुरवा मजरे बटुरुहा, थाना पखरपुर, जनपद बहराइच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी संतोषी वर्मा (20), पुत्री प्रेम कुमार वर्मा, निवासी रोशनलाल पुरवा, थाना पखरपुर, जनपद बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पीआरबी-112 और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस के पायलट संतोष कुमार और ईएमटी राधेश्याम ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और बाइक को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने बताया कि टैंकर (यूपी-32 ईएन-6515) और मोटरसाइकिल (यूपी-40 बीएल-7190) को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts