Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना फ्लाईओवर के पास ट्रक का टायर फटा

सरधना फ्लाईओवर के पास ट्रक का टायर फटा

-

रुड़की रोड पर लगा कई किमी लंबा जाम, सुबह-सुबह राहगीर हुए परेशान


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना बायपास पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक भारी मालवाहक ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो गया, जिससे दिल्ली से रुड़की जाने वाली लेन पर लंबा जाम लग गया।

ट्रक के अचानक सड़क पर रुक जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। इस कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी (रऌड) जितेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जाम खुलवाने और यातायात को सुचारु करने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया और यातायात को सामान्य किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पूरी तरह सुचारु हो सका।

सुबह लगे जाम के कारण स्कूल जाने वाले वाहनों के साथ ही काम पर जाने वाले लोग भी परेशान हुए। गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts