Homeउत्तर प्रदेशMeerutजगह-जगह गंदगी के ढेर जनता परेशान

जगह-जगह गंदगी के ढेर जनता परेशान

-

मानसून से पहले नरक बना शहर, बारिश के बाद होंगे बद से बदतर हालात


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर मानसून से पहले नरक बन चुका है। शहर में जगह जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। सड़कों से धूल, मिट्‌टी उड़ रही है। गहरे गड्‌डे हैं। वहीं कूड़े के ढेर भी जहां तहां लगे हैं। जिसकी वजह से जनता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अभी शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। बदबू, गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। 4 दिन बाद मानसून आने वाला है ऐसे में शहर के क्या हालात होंगे। जनता को ही इस गंदगी और बुरे हालातों का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने बताया कि शहर में सुभाषनगर, मेरठ शहर, सिविल लाइंस, सूरजकुंड, शास्त्रीनगर से लेकर दिल्ली रोड और मुस्लिम इलाकों में सभी जगह बुरे हालात हैं। जहां-तहां कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर लगे हैं। एक्स्ट्रीम गर्मी के कारण ये कूड़ा सड़ रहा है। इससे बदबू उठ रही है। इससे लोगों का सड़कों से निकलना दूभर हो रहा है। अगर मानसून से पहले नालों की सफाई और कचरे का उठान सही नहीं हुआ तो जरा सी बारिश में शहर नरक हो जाएगा।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि सफाई व्यवस्था को हम और बेहतर बना रहे हैं। नाला सफाई का काम भी चल रहा है। कुछ पेमेंट की दिक्कत है जिससे काम थोड़ा प्रभावित हुआ है। इसे जल्द से जल्द सही कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts