HomeTrendingबोलेरो की टक्कर से पति की मौत

बोलेरो की टक्कर से पति की मौत

-

 स्कूटी सवार दंपति हादसे का शिकार, पत्नी घायल


रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार नियाज खान (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी चांदनी बेगम (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे रेल कोच के पास हुई। दंपति रायबरेली से अपने घर छेतौना लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चांदनी बेगम को तुरंत लालगंज के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक नियाज खान पुत्र नज्जाद अली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है और पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts