HomeTrendingडंपर-अर्टिगा की जोरदार टक्कर, 12 घायल हुए

डंपर-अर्टिगा की जोरदार टक्कर, 12 घायल हुए

-

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, अयोध्या से ग्वालियर लौट रहा था परिवार

इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। यह इटावा के घटना इकदिल क्षेत्र में परमानंद आश्रम के पास हुई। जहां अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के भिंड और ग्वालियर निवासी यह परिवार भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। कार में तीन महिलाएं, चार बच्चे सहित कुल 12 लोग सवार थे। इकदिल क्षेत्र में परमानंद आश्रम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक महेश (निवासी ग्वालियर), राजीव (निवासी भिंड), उनकी पत्नी पूजा, बंटी (निवासी ग्वालियर) और उनकी पत्नी ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों सहित अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हाईवे पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में कार सवार बंटी राठौर और महेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में सवार अन्य चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts