HomeTrendingकार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा

कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा

-

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत


हापुड़। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग 6 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, जबकि एक अन्य घटना में रोडवेज बस और प्राइवेट बस की टक्कर में कई यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारु कराया।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी देव चरण (40 वर्ष) और ममता (38 वर्ष) सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। ठऌ-9 पर निजामपुर अंडरपास के ऊपर पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी देव चरण और ममता के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी।

थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों के हापुड़ पहुंचने के बाद ही मामले में आगे की तहरीर और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts