HomeTrendingपुलिस-बदमाश की मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार

पुलिस-बदमाश की मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार

-

अवैध असलहा, लूटी बुलेट और मोबाइल फोन बरामद, दूसरा साथी भी पकड़ा गया


बुलंदशहर। खुर्जा नगर में 28 जून 2026 की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, एक बुलेट बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस मुंडा खेड़ा नहर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान रोहित पुत्र कृष्ण पाल, निवासी सेमडा, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसके दूसरे साथी का नाम कपिल पुत्र कृष्ण कुमार है, जो सेमडा, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर का ही निवासी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक लूटी हुई बुलेट बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इन्होंने 25 जून 2026 को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक बुलेट लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में खुर्जा नगर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts