किसानों और आम जनता की समस्याओं पर आवाज बुलंद की
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन (देश हित) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न टोल प्लाजा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाया गया। प्रदर्शन के बाद ग्राम असौड़ा में स्थित असौड़ा पैठ पर राहगीरों के लिए मीठे जल की छबील भी लगाई गई।
संगठन के कार्यकतार्ओं ने भोजपुर टोल, काशी टोल और दौराला टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस प्रदर्शन में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी दिलशाद चौधरी, नम्बरदार सदमान, असलम चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि खलीकुर रहमान जब्बार शामिल थे। प्रदेश स्तर से प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि अजय चौधरी और प्रदेश प्रमुख महासचिव मोहित चौधरी मौजूद रहे।
जिला और युवा कमान से युवा जिला अध्यक्ष (हापुड़) अंकित जाटव, युवा जिला अध्यक्ष (मेरठ) दानिश चौधरी और गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विशाल ठाकुर भी धरने में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की प्रत्येक टीम और विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों सहित पूरी कार्यकारिणी अपनी टीमों के साथ टोल प्लाजा पर डटी रही।
टोल प्लाजा पर सफल प्रदर्शन के उपरांत भारतीय किसान यूनियन (देश हित) ने ग्राम असौड़ा में स्थित असौड़ा पैठ पर एक सेवा शिविर का आयोजन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मीठे और शीतल जल की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में संगठन के सभी कार्यकतार्ओं ने सक्रिय योगदान दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ समाज सेवा करना भी संगठन का मुख्य उद्देश्य है।