HomeAccident Newsहिमाचल के भरमौर में नाले में गिरी कार, 3 महिलाओं सहित 4...

हिमाचल के भरमौर में नाले में गिरी कार, 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत

-

चंबा। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के जनजातीय उपमंडल भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सामरा-उरेई लिंक रोड पर सारणी का नाला के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई व दूसरे की हालत भी गंभीर है।

मरने वालों में तीन महिलाएं व एक पुरुष (चालक) शामिल है। मृतकों की पहचान चतरो देवी पत्नी पून्नू राम, बशैहरो देवी पत्नी घनिया राम, दोनों निवासी गांव उरई और कार ड्राइवर अंकु निवासी रूणहकोठी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अल्टो कार लूणा से वाया सामरा होकर रूहनुकोठी की ओर जा रही थी। सारणी का नाला के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार करीब 00 फीट गहरी खाई में गिरते हुए नाले में जा पहुंची।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts