HomeCRIME NEWSजमीनी विवाद में सोते समय युवक पर फायरिंग

जमीनी विवाद में सोते समय युवक पर फायरिंग

-

दाहिनी पैर में गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर, पांच पर आरोप


एटा। जैथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला प्रेमी गांव में मंगलवार देर रात पुरानी जमीनी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात के वक्त युवक अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, नगला प्रेमी गांव निवासी 30 वर्षीय नीरज पुत्र ऋषिपाल मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से घात लगाए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान नीरज की दाहिनी जांघ में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।

गंभीर रूप से घायल नीरज को परिजनों और स्थानीय पुलिस की मदद से तत्काल जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

घायल नीरज के भाई उमेश यादव ने बताया कि उनके ही गांव के अनिल, बॉबी, विमल, देशराज और सनी से काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने नीयत से गोली चलाई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एटा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताव पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम को जांच में लगा दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts