HomeTrendingमुहर्रम जुलूस के दौरान हुई दो बच्चों की मौत

मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई दो बच्चों की मौत

-

शरबत बांटते समय घर का छज्जा अचानक ढहा, चार बच्चों समेत आठ लोग दबे

लखनऊ। मुहर्रम जुलूस के दौरान घर का छज्जा गिरने से 12-12 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। 4 बच्चों समेत 8 लोग मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने अली (12) और अरमान (12) मृत घोषित कर दिया। घायलों को शुरूआती इलाज के बाद केजीएमयू ट्रामा सेंटर और 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात में इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। एक परिवार के लोग घर के बाहरी हिस्से में 6 फीट ऊंचे छज्जे पर बैठकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांट रहे थे। रात 10:15 बजे छज्जा भराभराकर गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 लोग मलबे में बद गए। चीख-पुकार के बीच जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने लगे। पुलिस पहुंची तो एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर हालात को काबू में कर जुलूस को आगे बढ़ाया गया। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना में पखरिया मोहल्ले की है।

पुलिस के मुताबिक, पखरिया मोहल्ले में रहने वाले मुश्ताक (40) अपने घर के छज्जे पर खड़े होकर परिवार के साथ मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांट रहे थे। शरबत लेने की होड़ में कई लोग छज्जे से लट गए। इससे बालकनी भरभराकर गिर गई। कई लोग उसके नीचे दब गए।

हादसे में नीचे खड़े अली (12) पुत्र कासिम और अरमान (12) पुत्र इमरान की मौत हो गई। दोनों मोहना के ही रहने वाले थे। अजमल (7) पुत्र जक्की, जियान (3), सना (30) पत्नी शरीफ, मोहम्मद हसीब (42) पुत्र सफीक और जियाउल (30) पुत्र हामिद गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसीदा पुत्री लियाकत की हालत गंभीर बनी हुई है।

दाऊद (12) और अब्दुल वजूद (10) पुत्र शादाब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में छज्जे के ऊपर खड़े परिवार को मामूली चोटें ही आईं। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts