HomeTrendingमार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग

मार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग

-

लाखों का सामान जला, दमकलों ने दो घंटे में आग पर पाया काबू


हाथरस। सादाबाद कस्बे में शनिवार तड़के एक मार्केट के गोदाम में आग लग गई। यह आग हाथरस मार्ग स्थित नौगांव वाली दरोगा जी की मार्केट में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने देखते ही देखते गोदाम में रखे कॉस्मेटिक, कपड़े, प्लास्टिक सामान और बुक स्टोर के स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह बहुमंजिला परिसर राष्ट्रीय लोक दल के नेता अंकित चौधरी का है, जो हाथरस रोड पर स्थित है। परिसर के निचले हिस्से में विभिन्न व्यापारियों का सामान गोदाम के रूप में रखा था। प्रथम तल पर मार्केट संचालित होती है, जबकि दूसरे तल पर अंकित चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

अंकित चौधरी ने बताया कि उन्हें रात करीब 3:40 बजे सोते समय गर्माहट महसूस हुई। कमरे से बाहर निकलने पर उन्होंने धुआं देखा और नीचे जाकर पाया कि गोदाम में आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की तीन गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे तक पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाया। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
निचले तल पर देवेंद्र कुमार निवासी बमनई, मुरसान का गोदाम था। इसमें कॉस्मेटिक, कपड़े, प्लास्टिक का सामान और झूले आदि रखे हुए थे। आग में उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts