HomeTrendingडंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

-

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे 85 साल के व्यक्ति, ग्रामीणों ने रोड जाम किया


कानपुर। देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले कृष्ण कुमार को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुगल रोड जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग की।

यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर स्थित लाल नगर मोड़ पर हुई। 85 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र नाथूराम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुगल रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार डंपर चलते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन न तो डंपरों की गति पर अंकुश लगाया गया और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही डंपर व चालक को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है। वहीं, ग्रामीणों जल्द प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts