HomeTrendingएलपीजी टैंकर टोल से टकराया, धमाके के बाद आग लगी

एलपीजी टैंकर टोल से टकराया, धमाके के बाद आग लगी

-

पांच कर्मचारी झुलसे, दो किमी दूर से दिखीं लपटें, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान


कौशांबी। शुक्रवार सुबह 7 बजे छढॠ टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। फिर आग लग गई। हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए। टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई।

दो किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए। आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई। अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

आग इतनी विकराल थी कि कोई उसके पास जाने कही हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। घटना ओवरटेक के चक्कर में हुई। टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 ‘ेस्रँ के आसपास थी। इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। इस दौरान टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर कुदकर मौके से फरार हो गए।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि टोल कर्मियों से मिली शुरूआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। डीएसओ और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए थे। पांच लोगों का जिला अस्पताल में शुरूआती इलाज कराया गया। पांच को हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

टोल कर्मचारी संजय निर्मल ने बताया कि हादसे से 10 मिनट हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। पता नहीं अचानक क्या हुआ कि पूरी गाड़ी एकदम धड़ाम से गिर गई। उसके बाद गैस लीक होने लगी। अचानक आग भड़क गई। आग प्लाजा सटे यार्ड और टॉयलेट तक फैल गई। यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा बाइकें और दो कारें जलकर राख हो गईं। यार्ड में टोल कर्मचारी अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। इस दौरान पास में बने टॉयलेट में बैठे सुपरवाइजर आलोक पांडे भी बुरी तरह झुलस गए हैं।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कोखराज टोल प्लाजा के पास आग की सूचना मिलते ही तुरंत जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और सिविल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक रुकवाया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रैफिक को अब धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts