चलती रोडवेज बस के पहिए निकले, आठ यात्री घायल हुए
आगरा। दिल्ली हाईवे पर बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन की एक बस का पहिया निकल गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठीं 8 सवारियां घायल हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बस में सवार सवारी दशहत में आ गईं।
हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है, बस मथुरा की तरफ से आगरा की ओर आ रही थी। बस पलटने से रोडवेज बस का चालक की तरफ का हिस्सा हाईवे पर पर आ गया। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को देखते हुए अतिरिक्त एंबुलेंस बुलाई गईं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन यात्रियों को मामूली चोट लगी थी उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बस के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।