HomeHealth newsनरेंद्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस पर फ्री डेंटल चेकअप...

नरेंद्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस पर फ्री डेंटल चेकअप एवं मिलन समारोह का आयोजन

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। नरेंद्र मोदी विचार मंच के 22 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में फ्री डेंटल चेकअप कैंप एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित फ्री डेंटल चेकअप कैंप के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर आस्था अग्रवाल का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला प्रांत अध्यक्ष रूबी कौशिक एवं प्रांत महामंत्री पीयूष रस्तोगी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला टीम से उपाध्यक्ष नितिन जैन, शीला माथुर, हितेश राघव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन की सेवा भावना एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। फ्री डेंटल चेकअप कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं डॉक्टर आस्था अग्रवाल का सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts