HomeAccident Newsलखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत

लखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत

-

लखनऊ । सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा और अधिक बढ़ भी सकता है। फिलहाल अभी भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है

एक चश्मदीद गवाह अमन ने कहा, “यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।” एक व्यक्ति के बेटे ने उन्हें 2 बजकर 36 मिनट पर उन्हें कॉल किया कि पापा मैं अंदर फंस गया हूं, बिल्डिंग में आग लग गई है। आप जल्दी से पुलिस को बोल दो, फायर विभाग को बोल दो ताकि मुझे नीचे लेकर जाया जा सके, मेरी जान बचाई जा सके।

घटना के समय बिल्डिंग के अंदर 25-30 लोग फंसे हुए थे। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर पेट क्लिनिक है, सेकेंड फ्लोर पर गेमिंग जोन की कोडिंग होती थी। यहां पर लोग काम करने के लिए आते थे। जिनसे हमारी बात हुई, उनके बेटे यहां पर चार साल से काम कर रहे थे। अभी भी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के लोग बचाव का कार्य कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts