Homeउत्तर प्रदेशMeerutयोग से तन और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ

योग से तन और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ

-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में हुआ सामूहिक योग


शारदा रिपोर्टर परीक्षितगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा योग के महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम तथा ध्यान सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर भूतपूर्व शिक्षक धर्मवीर त्यागी, विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार, दुष्यन्त कुमार, सुभाष, देवी शंकर, अभ्यानंद सिंह, दीपा, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, अजय कुमार, विजयपाल,लिपिक धर्मेंद्र गिरी सभी उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने योग दिवस के इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts