HomeTrendingयुवक का झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

युवक का झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

-

कैंट एरिया में युवक की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास


आगरा। कैंट में झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुरा निवासी 24 साल के शोरू के रूप में हुई। शोरू बुधवार सुबह 7 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था।

बेटे की हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी भी सुसाइड करने जा रही थी। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया।

सोहल्ला के पास झाड़ियों में सुबह करीब 9 बजे लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। लोगों ने युवक की शिनाख्त शोरू निवासी छोटी बस्ती के रूप में की। घटनास्थल से मृतक के घर की दूरी महज दो किलोमीटर है। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से कई वार कर उसकी हत्या की। शव के आसपास खून के निशान भी मिले हैं, जिससे संभावना है कि हत्या घटनास्थल पर ही की गई।

मृतक शोरू की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। पत्नी ने पति के न रहने की खबर मिलने पर फंदे पर लटककर सुसाइड की कोशिश की। लेकिन तभी परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतराकर बचाया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि माता-पिता और अन्य परिजन घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और हाल के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों तक पहुंचा जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts