HomeCRIME NEWSमां के प्रेमी ने बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

मां के प्रेमी ने बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

-

रामराज में घर के सामने से कार में उठाकर ले गया, घरवाले खोजते रहे, पुलिस कर रही तलाश


शारदा रिपोर्टर ,मेरठ। प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 7 साल के बच्चे को घर के बाहर से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे नहर में फेंक दिया। मंगलवार को बच्चे के घर पर नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक घर के बाहर से बच्चे को कार से ले जाते दिखा। पुलिस की जांच में पता चला कि अंगद की मां का अंकित पाराशर नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। वहीं युवक बच्चे को उठाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने पूछताछ में बच्चे को नहर में फेंकने की बात कही।
बुधवार सुबह से पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम पूट्ठी के पास नहर में तलाश रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सुबह से दोपहर तक पुलिस गोताखोरों के साथ कई किमी तक नहर में सर्च कर चुकी है।

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव से बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो बच्चे की दादी बलजिंदर कौर ने बताया कि उनका पोता अंगदवीर (7) मंगलवार को घर के बाहर खेलने निकल था। काफी देर तक वापस न आने पर खोज की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सीओ मवाना पंकज लवानिया के अनुसार बच्चे के पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। मां का काफी समय से विवाद चल रहा है। पांच दिन पहले ही बच्चे की मां घर लौटी थी। इसके बाद यह घटना हो गई। बच्चे की दादी बलजिंदर कौर ने एक युवक पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि प्रथमदृष्टया सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रतीत होता है कि कार में बच्चे का कोई परिचित अवश्य था। कार की पहचान कर ली गई है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बहसूमा थानाक्षेत्र से एक बच्चे के मिसिंग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि अर्पित शर्मा नामक युवक ही बच्चे को कार में अपने साथ ले गया था। बच्चे को ले जाने वाला युवक, बच्चे की मां का पूर्व परिचित है और दोनों में बातचीत होती है। इसलिए बच्चे के मिसिंग की बात गलत है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि कार नंबर के आधार और बच्चे की मां से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर अर्पित शर्मा को हिरासत में लिया गया। जहां पर गहन पूछताछ के बाद अर्पित ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को अपने साथ ले गया था और उसे नहर में फेंककर वापस आ गया।

इसके बाद पुलिस टीमें बच्चे की तलाश जुट गई। कई जगह नहर में गोताखोरों को उतारकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है। चर्चा है कि अर्पित शर्मा का बच्चे की मां से प्रेम प्रसंग है। पांच दिन पहले महिला के ससुराल वापस आने के बाद से अर्पित नाराज चल रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts