HomeDevelopmentआवास विकास परिषद ने बढ़ाईं संपत्तियों की कीमतें

आवास विकास परिषद ने बढ़ाईं संपत्तियों की कीमतें

-

 शास्त्रीनगर, माधवपुरम, मंगलपांडेनगर, जागृति विहार की योजनाओं में की गई वृद्धि


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में अगर आप भी आवास विकास परिषद से संबंधित क्षेत्र में अपना आवास बनाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे सभी लोगों की जेब पर अब डबल असर पड़ेगा। जी हां दरअसल आवास विकास परिषद द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए आवास विकास परिषद से संबंधित संपत्तियों की दर में वृद्धि कर दी गई है। जिसमें की विभिन्न क्षेत्रों में 10% तक रेट में वृद्धि हो गई है।

आवास विकास परिषद मेरठ उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हर साल परिषद द्वारा अप्रैल माह में ही संपत्तियों के रेट निर्धारित कर दिया जाते हैं। लेकिन अबकी बार यह अब जारी हुए हैं। ऐसे में अब जो मेरठ में आवास विकास से संबंधित विभिन्न योजनाएं हैं। शास्त्री नगर योजना संख्या सात, जागृति विहार विस्तार संख्या 11, मंगल पांडे नगर, माधवपुरम सेक्टर 1 से 4 माधवपुरम आश्रयहीन योजना, शास्त्री नगर योजना संख्या 3, मोहनपुरी, विकासपुरी में नई दरों के हिसाब से ही अब प्रॉपर्टी के बिक्री की जाएगी। जिसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह रेट मुख्यालय से ही प्राप्त हुए हैं। जिनके आधार पर आवासीय क्षेत्र में प्रति वर्ग मीटर से बिक्री होगी।

संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नई संपत्ति दर की अगर बात की जाए तो उसमें जहां पहले शास्त्री नगर योजना संख्या सात में 36000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीदारी हो रही थी। अब 39200 रुपए प्रति वर्ग मीटर में होगी। वहीं माधवपुरम सेक्टर 1 से 4 तक में जहां पहले 20000 रुपए में हो रही थी, अब 21800, विकासपुरी में जहां पहले 28000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीदारी हुई थी। अब 38000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीदारी होगी।

उन्होंने बताया कि 10% तक संपत्तियों के रेट में बदलाव हुए हैं। जिसमें की 2000 से लेकर 10000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक की वृद्धि के हिसाब से ही नई प्रॉपर्टी की खरीदारी होगी। हालांकि उन्होंने बताया कि सर्किल रेट जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। ऐसे में जो सर्कल रेट होंगे वह अलग होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts