HomeTrendingलखनऊ में काले बादल छाए, धूल भरी आंधी

लखनऊ में काले बादल छाए, धूल भरी आंधी

-

कई जगह बारिश, पेड़ व होर्डिंग गिरे


लखनऊ । शनिवार सुबह 7:30 बजे मौसम बदल गया। काले बादल छाए, फिर धूलभरी आंधी चलने लगी। 7:45 बजे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। तेज आंधी से राजाजीपुरम में नीम का 80 साल पुराना पेड़ गिर गया। सरोजनीनगर, जानकीपुरम विस्तार में बादल जोरदार बारिश हुई। मलिहाबाद में रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई।

गोमतीनगर इलाके में बादल छाने से अंधेरा जैसा माहौल रहा। आंधी-बारिश के बीच लखनऊ से 5 फ्लाइट करीब 1-1 घंटे देरी से उड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, यह प्री-मानसून एक्टिव हुआ है। सुबह 11 बजे तक जिले की कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से गंभीर तूफान आने का रेड अलर्ट जारी था।

आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री कमी के साथ 36.1 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री कमी के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लखनऊ में आज सुबह आंधी-बारिश के चलते सुबह 7:35 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान (एफजेड 444) करीब 1 घंटा देरी से 8:33 बजे रवाना हुई। इसी तरह सुबह 8:15 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) 9:05 बजे रवाना हुई। वहीं, 8:35 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1027) 9:22 पर रवाना हुई।सुबह 9:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2146) 10:00 बजे उड़ान भर सकी। सुबह 9:20 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 505) यहां से 10:15 बजे गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts