Homeदेशलखनऊ से नोएडा की पहली सीधी उड़ान 15 जून को

लखनऊ से नोएडा की पहली सीधी उड़ान 15 जून को

-

एक घंटे में पूरा होगा सफर, इंडिगो की विशेष सेवा शुरू


लखनऊ। राजधानी लखनऊ और नोएडा के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में 15 जून को पहली विशेष सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की इस उड़ान के जरिए यात्री करीब एक घंटे में नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। एयरलाइन जल्द ही इस सेवा का नियमित शेड्यूल भी जारी कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6ए-2278 15 जून को सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा (जेवर) एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं वापसी में उड़ान संख्या 6ए-2279 शाम 6:55 बजे जेवर एयरपोर्ट से रवाना होकर रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वर्तमान बुकिंग के अनुसार लखनऊ से नोएडा के लिए इस विशेष उड़ान का किराया 7,697 रुपये निर्धारित है। वहीं नोएडा से लखनऊ वापसी यात्रा के लिए यात्रियों को 6,556 रुपये खर्च करने होंगे। किराए में समय के साथ बदलाव संभव है।

एविएशन सूत्रों का कहना है कि 15 जून को विशेष उड़ान के संचालन के बाद इसे नियमित सेवा के रूप में शुरू करने की योजना है। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो आने वाले दिनों में यह उड़ान सप्ताह के सातों दिन संचालित हो सकती है।

फिलहाल लखनऊ से नोएडा जाने वाले अधिकांश यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाना पड़ता है। वहां से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा पहुंचने में अतिरिक्त समय और 250 से 300 रुपये तक का खर्च आता है। जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts