HomeTrendingकानपुर जेल में बंदी से मारपीट: डिप्टी जेलर और हेड वार्डर निलंबित

कानपुर जेल में बंदी से मारपीट: डिप्टी जेलर और हेड वार्डर निलंबित

-

कानपुर। जेल में बंदी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर और जेल हेड वार्डर को निलंबित कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजी जेल प्रेमचंद्र मीणा ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। जिस बंदी के साथ मारपीट की ये घटना हुई है उसे पिछले महीने ही फतेहपुर जनपद से प्रशासनिक आधार पर कानपुर जेल लाया गया था।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी सिराज को पिछले महीने प्रशासनिक आधार पर फतेहपुर जिला कारागार से स्थानांतरित कर यहां भेजा गया था। आरोप है कि बुधवार को डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और जेल हेड वार्डर श्याम किशोर तिवारी ने बंदी सिराज के साथ गाली गलौज करते हुए उसे मारापीटा।

इतना ही नहीं उनसे इस पूरी घटना को छिपाया गया जिसकी जानकारी उन्हें अन्य कर्मचारियों से मिली। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की जानकारी डीजी जेल प्रेमचंद्र मीणा को दी।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बंदी के साथ हुई मारपीट के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजी जेल ने डिप्टी जेलर राजेंद्र कुमार मिश्रा और जेल हेड वार्डर श्याम किशोर त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान दोनों कर्मचारियों को विभागीय नियमों के अनुसार मुख्यालय से संबद्ध रखा जाएगा। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल सुधार गृह है यातना गृह नहीं, बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts